spot_img
spot_img
spot_img

चैती छठ पर बेहतर काम करने वाले को मिला सम्मान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : चैती छठ महापर्व के दौरान दानरो नदी किनारे बेहतर काम करने वाले स्टूडेंट क्लब गढ़वा एवं जय देवी संघ टंडवा को सम्मानित किया गया। उन्हें गढ़वा के SDO संजय कुमार ने सम्मानित किया।शुक्रवार को SDO ने अपने कार्यालय कक्ष में स्टूडेंट क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल, अध्यक्ष नमन केसरी तथा जय देवी संघ टंडवा के संरक्षक टिंकू गुप्ता को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विनोद जायसवाल का धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में योगदान सदैव सराहनीय रहा है। वे न केवल हर आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, बल्कि प्रशासनिक नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी तरह स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष नमन केसरी और जय देवी संघ टंडवा के अध्यक्ष टिंकू गुप्ता भी छठ पर्व के सफल आयोजन में सदैव अपना सक्रिय योगदान देते आये हैं। SDO ने फ्रेंड्स क्लब की भूमिका की भी प्रशंसा करते हुये कहा कि इस बार छठ पर्व के दौरान खतरनाक डीजे का उपयोग नहीं किया गया, जो इन सामाजिक संगठनों की सकारात्मक पहल का नतीजा है। अंत में SDO ने रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के श्रद्धालुओं और सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों को शुभकामनाएं दीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...