Kohramlive : वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश होते ही PM नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। PM मोदी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि इसमें नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब साफ नजर आता है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा,
“यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह वर्तमान के सपनों को साकार करता है और 2047 के विकसित भारत की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार तैयार करता है।” PM मोदी ने कहा कि यह बजट रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई गति देगा और देश को तेज विकास की राह पर आगे बढ़ायेगा।
इसे भी पढ़ें : बजट 2026 : क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा… जानें
इसे भी पढ़ें : बजट में बड़ा फैसला, देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर… जानें
महंगाई और घाटे पर फोकस
प्रधानमंत्री के मुताबिक बजट में महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक घाटा कम करने, हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का संतुलित समन्वय किया गया है। यह ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक इकोनॉमी के विजन को साकार करता है। PM मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : 12 राशियों के लिये फरवरी का पहला सप्ताह… जानें
इसे भी पढ़ें : बजट डे ब्ला’स्ट, लुढ़का सोना-चांदी… जानें भाव
युवाओं और रोजगार पर जोर
प्रधानमंत्री ने युवाओं को बजट का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि नये इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे, ऑरेंज इकोनॉमी से रोजगार के नये अवसर खुलेंगे, पर्यटन और रोजगार सृजन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पहले करीब 85 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में बजट तैयार किया गया, जो अपने आप में एक नया अध्याय है।
इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक है इस बार का बजट, क्या बोले PM मोदी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में म’र्डर, लालपुर चौक पर हंगामा… देखें वीडियो
The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat.#ViksitBharatBudget https://t.co/26hIdizan9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2026
इसे भी पढ़ें : बजट 2026 : क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पत्थलगड़ी, गुस्सा उबाल पर… देखें वीडियो












