Kohramlive : बीती रात साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क की फिजा में अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। पुलिस एनकाउंटर में नेपाल का कुख्यात बदमाश महाबहादुर जोरा मारा गया। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश भीम महाबहादुर जोरा किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ दिल्ली पुलिस को साथ लेकर पार्क की ओर बढ़े। अंधेरे की आड़ में सीमेंट की बेंच पर भीम जोरा, अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। भीम जोरा ने पुलिस को देखते ही बंदूक संभाली और गोलियां बरसने लगीं। एक गोली सीधी इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, लेकिन किस्मत मेहरबान थी, वो बाल-बाल बच गये। उन्होंने चेताया कि “सरेंडर कर दो, वरना अंजाम बुरा होगा!” मगर भीम जोरा की बंदूक अब भी गरज रही थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और फिर वही हुआ, जो हर खतरनाक खेल का अंत होता है। भीम जोरा मारा गया। नेपाल का रहने वाला यह अपराधी कई राज्यों में वांटेड था। गुरुग्राम में भाजपा नेता के घर हुई चोरी में उसका नाम था, जंगपुरा में डॉक्टर योगेश चंद्र पाल की गला घोंटकर हत्या का भी वो आरोपी था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली हर जगह उसकी दहशत की दास्तानें बिखरी थीं।
ए’नकाउंटर में मा’रा गया यह शातिर बदमाश
Date:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…
Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...
झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…
Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...
भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...









