Kohramlive : रिलायंस जियो ने 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर दिया है। बीते 23 जनवरी से यह 299 रुपये वाले प्लान में अपग्रेड हो गया है। 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान इस्तेमान करने वाले ग्राहक अब अपने आप 299 रुपये वाले प्लान में शिफ्ट हो जायेंगे। 299 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 मैसेज और हर महीने 25GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा के इस्तेमाल के लिए 10 रुपये प्रति GB चार्ज किया जायेगा, यानी ग्राहकों को पहले वाले लाभ ही मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नये ग्राहकों के लिये जियो का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान उपलब्ध नहीं है। नये ग्राहकों के लिये पोस्टपेड प्लान अब 349 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 30GB डेटा मिलता है। वहीं, अनलिमिटेड 5G डेटा तक मिलता है।





