spot_img

इस शख्स ने पत्नी-समेत पूरे ससुराल वालों को दिया जहर,जनिए क्यूं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर एक शख्स ने अपने सास-ससुर, पत्नी और साली को खत्म करने की खतरनाक साजिश की थी. सद्दाम हुसैन थैलियम नाम का एक जहरीला पदार्थ अपने दुश्मनों के लिए उपयोग करता था. इसी आइडिए का इस्तेमाल कर दिल्ली के कारोबारी वरुण ने अपनी पत्नी के परिवार को खत्म करने की कोशिश की हालांकि उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर एक शख्स ने अपने सास-ससुर, पत्नी और साली को खत्म करने की खतरनाक साजिश की थी. सद्दाम हुसैन थैलियम नाम का एक जहरीला पदार्थ अपने दुश्मनों के लिए करता था. इसी आइडिए का इस्तेमाल कर दिल्ली के कारोबारी वरुण ने अपनी पत्नी के परिवार को खत्म करने की कोशिश की हालांकि उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

शर्मा ने बताया कि साल 2009 में दिव्या और वरुण की शादी हुई थी. उनका दामाद गुस्सैल स्वभाव का था और शादी के कुछ महीनों बाद से ही दिव्या के साथ गाली-गलौच और बुरा व्यवहार करने लगा था. हालांकि वो इसके बावजूद बेटी का घर बसाने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहते थे. दिव्या ने आईवीएफ तकनीक के सहारे जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. हालांकि वो इसके बाद भी प्रेग्नेंट हो गई थी. दिव्या की फैमिली इस बच्चे को चाहती थी लेकिन डॉक्टर्स ने कहा था कि इससे दिव्या की जान को खतरा हो सकता है.

शर्मा ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर्स की बात मानते हुए दिव्या ने एबॉर्शन करा लिया था. इसके बाद से ही वरुण और उसका परिवार दिव्या को काफी प्रताड़ित करने लगे थे. 31 जनवरी को दिव्या अपने पेरेंट्स के घर इंद्रपुरी आई थी. वरुण ने दिव्या को फोन किया कि वो दिव्या की पूरी फैमिली के लिए फिश बनाकर ला रहा है. दिव्या के मना करने के बावजूद वरुण दोपहर में फिश लेकर घर पहुंच गया था.

शर्मा ने आगे कहा कि वरुण ने दिव्या, मेरी पत्नी और मुझे वो फिश जबरदस्ती खिलाई. मेरी छोटी बेटी प्रियंका घर पर नहीं थी तो उसने शाम को उसके घर लौटने पर उसे फिश खिलाई. इसके बाद 1 फरवरी को प्रियंका की तबीयत खराब होने लगी थी और अस्पताल में एडमिट कराने के बावजूद 15 फरवरी तक उसकी मौत हो गई थी. इसके अलावा मेरी पत्नी की सेहत भी लगातार बिगड़ रही थी. 

शर्मा ने कहा कि मेरी बड़ी बेटी के भी 15 फरवरी से बाल झड़ने शुरू हो गए थे. वरूण ने दो दिनों बाद मेरी बेटी के बालों को काट भी दिया था. उसकी हालात लगातार बिगड़ रही थी और वो गंगा राम अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. मेरी पत्नी और बेटी दिव्या के ब्लड टेस्ट में थैलियम पाया गया था. इसके अलावा मेरी पत्नी की भी इलाज के दौरान 21 मार्च को मौत हो गई थी.

शर्मा ने कहा कि मेरी बड़ी बेटी के भी 15 फरवरी से बाल झड़ने शुरू हो गए थे. वरूण ने दो दिनों बाद मेरी बेटी के बालों को काट भी दिया था. उसकी हालात लगातार बिगड़ रही थी और वो गंगा राम अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. मेरी पत्नी और बेटी दिव्या के ब्लड टेस्ट में थैलियम पाया गया था. इसके अलावा मेरी पत्नी की भी इलाज के दौरान 21 मार्च को मौत हो गई थी. 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

कांटाटोली के गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में छापा, जानें क्यों….

Ranchi :  राजधानी रांची में भ्रूण लिंग जांच और...