बीजिंग : चिड़ियाघर में उस वक्त लोग हैरान परेशान हो गये, जब एक सनकी बाघों के झुंड के सामने कूद गया। वह बाघों के झुंड के सामने जाकर स्टंट करने लगा। चिड़ियाघर में घूम रहे लोग यह देख भौचक रह गये। जू के कर्मी भी परेशान हो गये। बाघ से सनकी को बचाने की जुगत में जुट गये। जू के कर्मियों को जब यह लगने लगा कि अब बाघ उस शख्स पर झपट्टा मारेगा तो उन्होंने एक तरकीब निकाली। बाघ के सामने खाने की चीजें फेंकने लगे। जैसे ही बाघों का ध्यान भटका, जू के कर्मी उसे बाहर निकाल लिये। दिल को दहलाने वाली यह घटना चीन के बीज़िंग के चिड़ियाघर में घटी। जू घूम रहे कुछ लोगों ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
A tourist was filmed breaking into an enclosure for white tigers in a wildlife park in Beijing. Standing just a few feet from 11 white tigers, he made noises to provoke the animals. pic.twitter.com/goP7wK403u
— South China Morning Post (@SCMPNews) October 26, 2021
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये पूरी घटना 21 अक्टूबर की है। Beijing Wildlife Park में पर्यटक घूमने आए थे। 56 साल के जियांग भी घूमने आया था। उसने चिड़ियाघर में सेल्फ ड्राइविंग टूर (Self-Driving Tour) की सर्विस ली थी। जिसके तहत टूरिस्ट खुद ही ड्राइविंग कर घूम सकते हैं। लेकिन चिड़ियाघर की जीप ड्राइव करते-करते अचानक जियांग सफेद बाघों के झुंड के सामने गाड़ी से कूद गया। झुंड में एक-दो नहीं कुल 11 सफेद बाघ थे, जो सनकी को घूर रहा था। मगर जू के कर्मियों की तरकीब काम आई और जियांग को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा रहे मास्टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड
Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…
Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…
Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो








