spot_img
spot_img
spot_img

खुदगर्जी की इस बस्‍ती, बिना मतलब हाथ तक नहीं मिलाते लोग, दुनिया छोड़ गया उत्‍तम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : खुदगर्जी की इस बस्‍ती में बिना मतलब लोग हाथ तक नहीं मिलाते। सब के सब मतलबी हो गये। चाहत और प्‍यार नहीं मिलने से दुखी दिव्‍यांग उत्‍तम फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। लगभग 30 साल के उत्‍तम की शादी आगामी 9 मई को होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। घर में खुशियां छाई हुई थी। उत्‍तम की मां पानी भरने कुएं पर गई। बाल्‍टी में रस्‍सी नहीं देखा। लौटकर घर आई तो जवान बेटे को उसी रस्‍सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते हालत में देखी। मां की चीख-चित्‍कार सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो गया। उषा का आंगन पलभर में सुना हो गया। उसकी गोद उजड़ गई। उसे इस बात का दुख है कि उसके बेटे अपनी जिंदगी से उदास था। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उत्‍तम का मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें दिल दुखा देने वाला सुसाइड नोट मिला। नोट में इस बात का जिक्र है कि “मैं दिव्यांग हूं, मुझे कोई प्यार नहीं करता, मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं, मुझसे लोग सिर्फ काम का रिश्ता रखते हैं। काम लेने के बाद मुझे कोई इज्जत नहीं देता। आगे उसने लिखा है अगले जन्म मुझे पूरा तन में मिले”। यह मार्मिक सुसाइड नोट के बारे में जिसने भी जाना-सुना, उसकी आंखों में आंसू छलक आये। दिल दहला देनेवाली यह घटना हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र की है।

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...