80 हजार में बेच दी गई थी ये लड़की…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक शांत से गांव में उस वक्त हलचल मच गई जब 14 साल की एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। दादी की आंखों से नींद उड़ गई, घर वालों की आवाज बैठ गई, “सिलाई सीखने निकली थी, वापस नहीं लौटी।” किसे पता था कि मासूम को बहला-फुसलाकर बिहार के मोतीहारी में 80 हजार रुपये में बेच दिया गया है। लेकिन पुलिस ने फौरी कार्रवाई कर अंधेरे में छिपे सफेदपोश सौदागरों का चेहरा उजागर कर दिया। बीते 6 दिसंबर को गुमशुदगी की सनहा दर्ज होते ही थानेदार राजेंद्र यादव हरकत में आये। अनुसंधान ने संकेत दिया कि लड़की मुजफ्फरपुर में है। टीम रवाना ही हुई थी कि दादी रोती-रोती थाने पहुंचीं, “बेटी को बेच दिया है 80 हजार में, मोतिहारी के सगहरी गांव में अरुण सिंह के पास।” इसके बाद पुलिस टीम सीधे मोतीहारी पहुंची, अरुण सिंह के घर छापेमारी हुई और वहां से नाबालिग को सही-सलामत खोज निकाला गया। अरुण सिंह को वहीं से गिरफ्तार कर दुमका लाया गया। इधर, दूसरी पुलिस टीम ने मरकुंडा, बाबुडीह, गोड्डा के बक्सरा गांव में दबिश देकर तीन महिला आरोपियों चुड़की देवी, पार्वती देवी, पिंकी देवी उर्फ प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। चारों को आज सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानेदार राजेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि “मानव तस्करी की जानकारी मिलते ही बिना देरी कार्रवाई की गई। लड़की को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला पूरी तरह उजागर हो चुका है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...