रिश्वत लेने से पहले पानी भी नहीं पीता था ये इंजीनियर, जानें पूरा मामला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बिहार की राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश कुमार को 2 लाख रुपये रिश्‍वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। राकेश कुमार की पोस्टिंग आयकर गोलंबर के पास स्थित विद्युत भवन में।बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब निगरानी के डीएसपी संजय कुमार जायसवाल की अगुवाई में एक टीम विद्युत भवन के अंदर पहले से मौजूद थी। जैसे ही राकेश कुमार ने अपने हाथों में रिश्वत के 2 लाख रुपये लिये, वैसे ही कुछ दूरी पर मौजूद टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को अपने कब्जे में ले लिया।फिलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उन्‍हें पटना के ही निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया जाएगा।

इंजीनियर ने पहले मांगी थी 6 लाख की रिश्‍वत

निगरानी की टीम को देख इंजीनियर की हालत भी खराब हो गई। निगरानी मुख्यालय के अनुसार बगहा में तिरुपति शुगर कंपनी है, जो बिजली बनाती है। बिहार का बिजली बोर्ड इस कंपनी से बिजली खरीदती है। इन दोनों के बीच में एक तीसरी कंपनी है, जिसका काम रियल टाइम डेटा मेंटेन करना है।एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश कुमार रिसीविंग एंड के इंचार्ज थे। निगरानी मुख्यालय के अनुसार लखनऊ के जितेंद्र सिंह यादव डेंटा मेंटेन करने वाली कंपनी के अधिकारी हैं। डेटा ओके करने के नाम पर सर्विस प्रोवइडर कंपनी से राकेश कुमार ने 6 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो 2 लाख रुपये पर तय हुआ।

इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

spot_img

Related articles:

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...