spot_img
spot_img
spot_img

यह नीला आकाश हमारा है, जैसे चाहे उड़ सकते हैं : रंजीता हेम्ब्रम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Ranchi : ”दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि हम निश्छल व्यवहार करें, तो सबकुछ पा सकते हैं।” यह कहना है झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की पहली महिला अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम का। मौका था रांची प्रेस क्लब में आयोजित महिला दिवस समारोह का। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रंजीता हेम्ब्रम ने आगे कहा कि यह नीला आकाश हमारे लिए है, जैसे चाहें उड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुरूष हमारे प्रतिद्वंदी नहीं है बल्कि पूरक हैं। उनके साथ मिलकर हम बेहतर समाज बना सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिला पत्रकारों को पत्रकारिता के मानवीय मुल्यों पर जोर देने की सलाह दी।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद IPS सरोजनी लकड़ा ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं से महिलाओं को रूबरू कराते हुये उन्हें हर मोर्चे पर मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस में वरिष्ठ पदों पर रहते हुये कैसे उन्होंने अपने पारिवारिक, सामाजिक और प्रोफशनल दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किया। हाइकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता रिचा संचित ने बताया कि महिलाओं को सशक्त होना होगा। उन्होंने बताया कि जब वे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी, उस वक्त 15-20 महिला अधिवक्ता थी, वहीं, आज 500 से अधिक है। उन्होंने कहा कि हमें अपना मुकाम खुद तैयार करना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. मृणालिनी ने बताया कि महिलाओं की शत्रु महिलाएं ही है। उन्होंने बताया कि जब वे लेबर रूम से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें पता चल जाता है कि बाहर मां खड़ी है या सास। मां पूछती है कि बेटी कैसी है और सास पोते का हाल पूछती हैं। उन्होंने कहा कि समय बहुत तेजी से बदला है, लेकिन अभी भी महिलाओँ के सम्मान के लिए बहुत कुछ किया जाना जरूरी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ महिला पत्रकार अनुपमा सिंह, शीला कुमारी और रजनीश सहित राजधानी में कार्यरत महिला पत्रकारों को प्रेस क्लब की ओर से पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस पर प्रेस क्लब में पहली बार लगाये गये तीन दिवसीय बसंत मेला का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मेले में कुल 32 स्टॉल लगे हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, चश्में, आभूषण, पेटिंग, खिलौने और खाने के अलग अलग स्टॉल लगे हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन हेल्थ प्वांइट हॉस्पीटल के सहयोग से किया गया।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...