Ranchi (Pawan Thakur) : चिकित्सा जगत में कार्डियक सर्जरी बहुत मंहगी और कष्टदायी होती जा रही है, इसके लिये यहां के रोगियों को जान जोखिम में डाल बाहर जाना पड़ता है। रांची में यह जरूरी था। इस लिहाज से Orchid Hospital (ऑर्किड अस्पताल) में कार्डियक सर्जरी युनिट की शुरूआत एक बेहतर कदम है। अब रांची में ही हृदय रोगियों को बेहतर से बेहतर किफायती दर में हृदय से जुड़े बीमारियों का इलाज संभव हो पायेगा। यह कहना है ऑर्किड अस्पताल के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद जैन का। डॉ सुभाष ने कहा कि कार्डियक सर्जरी बहुत खर्चीला हो गया था। उन्होंने कहा कि ऑर्किड अस्पताल का लक्ष्य हमेशा मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना रहा है। हृदय से जुड़ी तमाम बीमारियों का इलाज यहां एक अनुभवी टीम के द्वारा की जायेगी। अस्पताल में CTVS कार्डियक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, इटेंसिविस्ट परफयूनिष्ट एवं पैरामेडिकल की टीम के साथ साथ गहन चिकित्सा की इकाई कार्यशील है। यह हृदय मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा। मौका था रांची के मशहूर ऑर्किड अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वास्कुलर सर्जरी विभाग के उद्घाटन का। डॉ सुभाष चंद जैन ने कहा कि ऑर्किड का कार्डियक विभाग अत्याधुनिक र्हाट लंग मशीन, हीटर कूलर, IABP, ड्यूल चैम्बर पल्स जेनेरेटर, कैथ लैब, इको कार्डिओग्राफी मशीनों द्वारा लेस है। यहां मरीजों को किफायती दर पर बेहतर सुविधा देना ऑर्किड अस्पताल का मकसद होगा।

Orchid Hospital (ऑर्किड अस्पताल) के कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जन डॉ नरेंद्र सिंह भोसले ने बताया कि उनके पास एक कुशल एवं अनुभवी टीम उपलब्ध है। अस्पताल में बाईपास सर्जरी, वाल्व रिपेयर / रिप्लेसमेंट, थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी अच्छी गुणवत्ता के साथ नियमित तौर पर की जा सकती है। वहीं कोरोनी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, रीनल एंजियोग्राफी/ एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन की सुविधा पहले से उपलब्ध है।
आयुष्मान योजना से जुड़ेगा ऑर्किड, गरीब मरीजों का भी होगा भला : डॉ पीके गुप्ता
इस अवसर पर अस्पताल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि ऑर्किड अस्पताल गुजरे 11 सालों से झारखंड के मरीजों को बेहतर चिकित्सा देने में जुटा है। अबतक 7 लाख से ज्यादा मरीज यहां से भला चंगा होकर अपने घर जा चुके हैं। NABH, NABL से मान्यता प्राप्त अस्पताल कॉर्पोरेट बीमा कंपनियों, CGHS, CAPF से अनुबंधित है। डॉ पीके गुप्ता ने कहा कि बहुत जल्द ऑकिड अस्पाताल आयुष्मान योजना से भी जुड़ने वाला है, जिससे गरीब मरीजों को भी यहां से भला हो पायेगा। उन्होने बताया कार्डियक सर्जन डॉ नरेन्द्र सिंह भोसले को 25 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने अब तक लगभग 4 हजार से ज्यादा सफल कार्डियक सर्जरी किया है। झारखंड की जनता को उनके इस अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।

राजधानी रांची के HB रोड में स्थित अध्याधुनिक Orchid Hospital (ऑर्किड अस्पताल) में CTVS सर्जरी की शुरूआत एक बेहतर कदम है। कार्डियलोजी आपातकालीन चिकित्सीय सेवा 24 x 7 उपलब्ध रहेगी। मरीज आपातकालिन स्थिति मे 9117100100 पर फोन कर सेवा हासिल कर सकते हैं। उद्घाटन के मौके पर अस्पताल के चेयरमेन डॉ सुभाष चन्द जैन, निदेशक सिद्धान्त जैन, अन्नत जैन, आकाश अडुकिया एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ रमन कुमार, CAO डॉ पीके गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अंजनी कुमार, IMA रांची के प्रेसिडेंट डॉ शम्भु प्रसाद सिंह सहित कई जाने माने डॉक्टर और गणमान्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों को बेरहमी से काट डालने वाले को मिली यह सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन की सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, जल्द लौटेंगे रांची















