Bihar : प्रगति यात्रा के दरम्यान CM नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में 9 अरब रुपये खर्च करने का ऐलान किया। समस्तीपुर में 2 जगहों पर नये रेलवे ओवरब्रिज बनाये जायेंगे। वहीं मौके पर उन्होंने जल जीवन हरियाली जैसे कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपए की 51 योजनाओं का उद्घाटन व 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। मुक्तापुर रेलवे गुमती पर समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पथ पर आरओबी एवं समस्तीपुर पूसा पथ पर लेवल क्रांसिंग संख्या 53ए के आरओबी का शिलान्यास किया।







