spot_img

भोरे-भोर गो*लियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बोकारो का यह इलाका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : भोरे-भोर बोकारो में एक शख्स को गोलियों से भून डाला गया। खबर है कि पांच अपराधियों ने शंकर रवानी नाम के शख्स पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। घटना को अंजाम दे सभी अपराधी फरार हो गये। आनन-फानन में शंकर को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को गुरुवार सुबह बोकारो स्टील सिटी के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 हटिया मोड़ के पास अंजाम दिया गया। घटना के फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आक्रोशित लोगों ने बिरसा चौक को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने में लगी है।

घटना के बारे में अबतक मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह शंकर रवानी अपनी स्कॉर्पियो धो रहा था। तभी चंद्रपुरा की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आयी। उसमें से 2 लोग उतरे। शंकर जब तक कुछ समझ पाता, उसपर गोलियों की बौछार कर दी गई। लहूलुहान शंकर वहीं गिर पड़ा। कार सवार वहां से चलते बने। तुरंत बाद फिर एक अपाची बाइक पर दो लोग आये। पीछे बैठे शख्स ने सीधे शंकर रवानी को कनपटी में गोली मारी और वहां से फरार हो गया। मारा गया शंकर एक दागी किस्म का शख्स था। वह हत्या के एक मामले में आरोपी भी था। सूत्रों के मुताबिक शंकर की यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। 8 महीने पहले भी उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी थी। तब कमर में गोली लगने के कारण वह बच गया था। मौके पर कई आलाधिकारी मौजूद हैं। इंवेस्टिगेशन चल रही है।

इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…

इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…

इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…

इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…

इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM

इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…

इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…

इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...