spot_img
spot_img
spot_img

विमान हा’दसे का पहला वीडियो 17 साल के इस लड़के ने बनाया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अहमदाबाद में हुई भयावह एअर इंडिया विमान हादसा का वीडियो एक 17 साल के लड़के ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। अहमदाबाद पुलिस ने अब इस किशोर का गवाह के रूप में बयान दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किशोर का बयान गवाह के रूप में लिया गया है। आर्यन असारी नाम के इस किशोर अपने घर की छत पर खड़े होकर यह वीडियो बनाया था। बीते 12 जून की वह दोपहर अहमदाबाद की गर्म धूप में आग सी लग रही थी। सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे की ओर उड़ान भरता हर विमान, आर्यन असारी के लिये रोमांच का प्रतीक था। अपने घर की छत से वह हर बार आसमान को निहारता, कैमरे में कैद करता उड़ती हुई उम्मीदों को। मगर इस बार आसमान ने कहानी ही बदल दी थी। आर्यन की उंगलियों ने जैसे ही रिकॉर्ड बटन दबाया, लंदन जाने वाला विमान हवा में उठा, आकाश में एक सीधा, सुनहरा कटाव, लेकिन 24 सेकंड बाद ही, वो चमचमाता विशालकाय फ्लाइट एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराकर मौत की चीख में बदल गया। आसमान आग से लाल हुआ और धरती पर सन्नाटा पसर गया।

आर्यन की चीख, वीडियो की आवाज में नहीं, उसकी कांपती सांसों में थी। उसकी बहन दौड़ी, वीडियो देखा और फिर रोते हुये पिता को आवाज दी। वो मोबाइल अब सिर्फ एक उपकरण नहीं रहा, वो इतिहास की सबसे भयावह उड़ान का गवाह बन चुका था। आर्यन के हाथ कांप रहे थे, उसने उस रात कुछ नहीं खाया, नींद तो जैसे छत पर ही जल गई थी।जहां एक किशोर का सपना, गवाही बन गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...