Kohramlive : RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद शहर में जश्न का माहौल था। लेकिन यह जश्न अचानक मातम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के बाहर RCB को देखने के लिए हजारों फैंस जुटे थे। बारिश के बीच अव्यवस्था फैली और भगदड़ मच गई। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार 4 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल हैं। इस बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने 7 मौतों और 16 लोगों के जख्मी होने का दावा किया है। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर गंभीर लापरवाही का इल्जाम लगाया। प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, “सरकार को कार्यक्रम की कोई तैयारी नहीं थी, मौतें लापरवाही से हुईं।” नेता प्रतिपक्ष ने इसे “प्रशासनिक असफलता” बताया। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, “भीड़ युवाओं की थी, लाठी नहीं चला सकते थे। हमने परेड रोक दी, और लोगों से माफी मांगते हैं।” वायरल वीडियो में फैंस दीवारों और बसों पर चढ़ते दिखे। एक बच्चा बेहोश हुआ, पुलिस उसे लेकर दौड़ती रही। कारों को नुकसान पहुंचा, भीड़ काबू से बाहर थी। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए बाद में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
जश्न मनाने जुटे थे, मची भ’गदड़, चली गई इतनी जान…
Date:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…
Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...
झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…
Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...
भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...









