spot_img

कार में भरकर ले जा रहे थे 1 करोड़ की चांदी, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih:  गिरिडीह पुलिस ने चांदी तस्करी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ करते हुये बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की चांदी बरामद की है। बरामद सामग्री में चांदी की सिल्लियां और तैयार आभूषण शामिल हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से तस्करों में तहलका मच गया है। इस बात का खुलासा करते हुये गिरिडीह के SP डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह चांदी को बाजार में खपाने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर खोरी महुआ SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और राजधनवार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान तेज किया गया। जांच के दौरान एक कार को रोका गया। कार चालक ने अपना नाम हजरत अंसारी बताया। वह परसन ओपी क्षेत्र का रहनेवाला है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो सीट के पास रखे एक थैला और बैग से चांदी का जखीरा बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में पिघली हुई चांदी की 6 सिल्लियां, 42 जोड़ा पायल, 13 चांदी की चेन, 6 ब्रेसलेट, 12 पान पत्ता, 3 जोड़ी कड़ा एवं 44 जोड़ी बिछिया शामिल हैं। SP ने मीडिया को बताया कि बरामद चांदी और आभूषणों का कुल वजन 35.351 किलोग्राम है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की छानबीन में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चांदी कहां से लाई गई थी और कहां खपाई जानी थी। इस छापेमारी अभियान में धनवार के थानेदार सत्येंद्र कुमार पाल, परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, घोड़थंबा ओपी प्रभारी भ्रमेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर शर्मा, बिजेंद्र सिंह, अनिल उरांव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...