रांची के ये दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, क्या बोले रुरल SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुये गृहभेदन और चोरी के तीन मामलों का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कार्रवाई में दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तारों में फिरदोस अली(19)(नामकुम) और दिलीप सोनी(37)(लालपुर) शामिल है। दोनों दागी किस्म के हैं। दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी ज्वेलरी चोरी और खपाने के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनकी फितरत मुहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करना और मौका पाकर ज्वेलरी एवं नकद चोरी करना है। चोरी की ज्वेलरी को दिलीप सोनी अपनी दुकान में सस्ते दाम पर बेचता था और फिर गलाकर नया ज्वेलरी बनाता था।

इनके पास से गलाया हुआ सोना: 2 पीस पत्तर, 1 क्वॉईल, टुटा-फूटा स्क्रैप (करीब 15.40 ग्राम), अंगूठियां: 10 बड़ी + 4 छोटी (करीब 18 ग्राम), मंगलसूत्र का लॉकेट, नथिया 7 पीस, दोलना 1 पीस (23.10 ग्राम), अन्य लॉकेट 13 पीस (8.5 ग्राम), कान की बालियां 24 पीस (9.3 ग्राम), 11 जोड़ा टॉप्स आभूषण कुल 22 पीस (13.5 ग्राम) और चांदी जैसा आभूषण (पायल, अंगूठी, नग लगा हुआ) 33.5 ग्राम, एक रजिस्टर (अभियुक्त के मोबाइल नंबर सहित) और Oppo कंपनी का मोबाइल मिला है। बाकी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। क्या बोले रुरल SP… देखें वीडियो

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...