Gumla : चोरी-छिपे गांजा बेचने वाली तीन महिलायें धरा गई। इन महिलाओं के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीणा देवी, सुनीता देवी और विनिता देवी उर्फ एतवारी देवी धीमा जहर यानी गांजा बेचने में जुटी है। इनके ज्यादातर ग्राहक किशोर और युवा हैं। गुमला पुलिस कप्तान ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और SDPO सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया। गठित टीम ने पक्का सबूत जुटाने के बाद तीनों महिलाओं को अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद तीनों के घर की तलाशी ली गई, उनके घरों से गांजा मिले।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुमला के सिसई रोड गांधीनगर में रहनेवाली सुनीता देवी के घर से एक प्लास्टिक के थैले से करीब 120 ग्राम गांजा मिला, वहीं वीणा देवी के बेडरूम से करीब 740 ग्राम गांजा मिले। वहीं, पुड़िया बनाने वाला 250 पीस पाउच मिले। विनिता देवी उर्फ एतवारी के घर से लगभग 430 ग्राम गांजा मिला। ये तीनों विवाहिता है।




