Kohramlive : नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियम बदल गये हैं, जिनका असर बैंकिंग से लेकर रोजमर्रा के कामों तक दिखेगा। आइये जानते हैं किन अहम नियमों में हुआ बदलाव…
1. बैंक नॉमिनी नियम में बदलाव
अब ग्राहक अपने बैंक अकाउंट या लॉकर के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। बैंक ने नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है।
2. नया जीएसटी ढांचा लागू
सरकार ने पुराने चार जीएसटी स्लैब खत्म कर दिये हैं। अब सिर्फ दो स्लैब—5% और 18% रहेंगे, जबकि लक्जरी आइटम्स पर 40% टैक्स लगेगा।
3. यूपीएस (UPS) चुनने की डेडलाइन बढ़ी
जो कर्मचारी NPS से UPS स्कीम में जाना चाहते हैं, उन्हें अब 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
4. पेंशनर्स के लिए जरूरी जीवन प्रमाण पत्र
सभी पेंशनभोगियों को नवंबर के अंत तक जीवित प्रमाण पत्र जमा कराना होगा, नहीं तो पेंशन रुक सकती है। यह काम बैंक या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिये किया जा सकता है।
5. पीएनबी बदल रहा लॉकर चार्ज
पंजाब नेशनल बैंक अपने लॉकर शुल्क में बदलाव करने जा रहा है। नया चार्ज जल्द लागू होगा, लेकिन इसे लागू होने में 30 दिन का समय लगेगा।
6. SBI कार्ड पर 1% अतिरिक्त फीस
मोबिक्विक या क्रेड ऐप से एजुकेशन पेमेंट करने या ₹1000 से ज्यादा वॉलेट में जोड़ने पर SBI कार्ड यूज़र्स को 1% फीस देनी होगी।
7. आधार अपडेट के नियम बदले
एक साल तक के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट अब मुफ्त होंगे। वयस्कों को नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर ₹75, और फिंगरप्रिंट या रेटिना अपडेट पर ₹125 शुल्क देना होगा।






