Kohramlive : साल 2024 के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। चार खिलाड़ियों को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ एवं 32 खिलाड़ियों को ‘अर्जुन पुरस्कार’ मिला है। इन पुरस्कारों के तहत हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग, शतरंज, पैरा-अथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में बेहतर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सबसे हैरत की बात यह है कि इस साल खेल पुरस्कारों में क्रिकेट खिलाड़ियों और कोचों को कोई भी पुरस्कार नहीं मिला। भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में किसी को पुरस्कार नहीं मिलने से लोग चौंक गये। आगामी 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में इन विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। शतरंज के इतिहास में नया मुकाम हासिल करने वाले 18 साल के डी मुकेश, पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह, पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार एवं 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक झटकने वाली मनु भाकर को महान स्वतंत्रता सेनानी ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
इन्हें मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
कुश्तीः अमन
एथलेटिक्सः अन्नू रानी एवं ज्योति पारराजी।
शूटिंगः सरबजोत सिंह एवं स्वप्निल सुरेश कुसाले।
हॉकीः सलीमा टेटे,संजय, अभिषेक,सुखजीत सिंह एवं जर्मनप्रीत सिंह।
शतरंजः वंतिका अग्रवाल।
मुक्केबाजीः स्वीटी एवं नीति।
तैराकीः साजन प्रकाश।
स्क्वाशः अभय सिंह।
पैरा-शूटिंगः रुबीना फ्रांसिस एवं मोना अग्रवाल।
पैरा-जूडोः कपिल परमार।
पैरा-बैडमिंटनः मनीषा रामदास, नित्या श्री सुमथी शिवान, नितेश कुमार एवं थुलसीमाथी मुरुगेसन।
पैरा-आर्चरीः राकेश कुमार।
पैरा-अथलेटिक्सः सिमरन, नवदीप, एच होकटो सिमा, प्रीति पाल, जीवनजी दीप्थी, धर्मबीर, सचिन सरजेराव खिलारी, प्रनव सूमर एवं अजीत सिंह।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार (जीवनभर)
एथलेटिक्सः सुचा सिंह।
पैरा-स्विमिंगः मुरलीकांत राजाराम पेटकर।
इन्हें मिलेगा द्रोणाचार्य पुरस्कार
शूटिंगः दीपाली देशपांडे।
हॉकीः संदीप सांगवान।
पैरा-शूटिंगः सुभाष राणा।
इन्हें मिलेगा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2024
चंडीगढ़ विश्वविद्यालयः कुल विजेता।
लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, (PB)ः पहले रनर अप।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसरः दूसरे रनर अप।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024
शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया





