Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण का ब्लॉक मैदान खेल-कूद के बजाये असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही यहां खुलेआम शराब पीना, टूटी बोतलों से मैदान को जख्मी करना और खेल प्रेमियों के उत्साह पर पानी फेरना, यह सब अब आम बात हो गई है। सुबह-सुबह जब बच्चे खेल के लिये आते हैं, तो वे टूटी बोतलों के कांच से घायल हो जाते हैं। अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है, और स्थानीय लोगों का आक्रोश प्रशासन से जवाब मांग रहा है।
ग्रामीणों की चेतावनी—जल्द कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा
इलाके में रहनेवाले बाशिंदों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाये, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उनकी मांग है कि मैदान में पुलिस गश्त बढ़ाई जाये और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो।








