मकर संक्रांति के दिन तक कंपकंपायेंगे झारखंड के ये जिले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का असर अभी बरकरार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार से दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन रात और सुबह की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसको देखते हुये रांची जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सेहत के मद्देनजर कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई 14 जनवरी तक स्थगित कर दी है। राज्य में सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद खूंटी (4.8°) और हजारीबाग (5.1°) का नंबर आता है। डाल्टनगंज (6.1°), सिमडेगा (6.3°), लोहरदगा (6.6°), रांची (8.5°) समेत कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, अधिकतम तापमान में सुधार से कुछ इलाकों में दिन के वक्त हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। चाईबासा में 28.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। वहीं लातेहार इकलौता जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री तक ही पहुंच सका, जिससे दिन में भी सिहरन बनी रही। मौसम विभाग ने 13 और 14 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 16 जनवरी तक शीतलहर का दायरा हजारीबाग तक फैल सकता है, साथ ही सुबह के वक्त कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...