Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद से TMC विधायक जाकिर हुसैन के घर से 10.90 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को देर रात जाकिर के घर, उनकी कई फैक्ट्रियों पर रेड डाली थी। उस रेड के दौरान ही इतना कैश बरामद मिला है। विधायक जरूर दावा कर रहे हैं कि उनके पास इस कैश से जुड़े सारे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, लेकिन एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
रेड में क्या-क्या मिला है
बता दें कि आयकर विभाग ने कुल 28 जगहों पर रेड मारी थी। उस रेड के दौरान 15 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। लगभग 11 करोड़ रुपये तो केवल मुर्शिदाबाद से मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि टीएमसी विधायक का बीड़ी का बड़ा कारोबार है, कई फैक्ट्रियां हैं, उन फैक्ट्रियों पर भी आयकर की नजर थी, ऐसे में जांच के दौरान वहां भी रेड डाली गई है। इसके अलावा हुसैन के पास चावलों की एक मिल भी है। टीएमसी विधायक के एक करीबी दोस्त के घर पर भी छापेमारी की गई है।
‘कैश को काला धन बताना गलत’
इस कार्रवाई पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि टीएमसी में शामिल होने से पहले भी जाकिर हुसैन का बीड़ी का बड़ा बिजनेस था। ये जिस प्रकार का व्यापार है, यहां पर कैश की ज्यादा जरूरत पड़ती है क्योंकि मजदूरों को पेमेंट देनी होती है। अगर कोई गड़बड़ है तो जांच एजेंसी एक्शन लेगी, लेकिन अभी से ही किसी के पैसे को काला धन बता देना गलत है।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में घर आए फौजी का किया यह हाल, पत्नी बेसुध… देखें
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने इन Youtube Channels को किया बैन…देखें
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है अदरक, दूर होगी ये कमजोरी
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 27 IFS इधर से उधर…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के एक और राशन डीलर पर गिरी गाज








