Chouparan(Krishna Paswan) : सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के दायरे में संपन्न कराने को लेकर चौपारण थाना परिसर में 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे शांति समिति की अहम बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने दी। थानेदार ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और आपसी समन्वय बनाये रखने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, पत्रकार बंधु, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, पूजा समिति के अध्यक्ष–सचिव तथा नवयुवक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में पूजा पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, डीजे, बिजली, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था से जुड़े तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी, ताकि सरस्वती पूजा का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सके। थानेदार ने कहा कि प्रशासन और समाज के आपसी सहयोग से ही पर्व को सफल और यादगार बनाया जा सकता है।
सरस्वती पूजा को लेकर थाना में होगा मंथन…
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





