spot_img

झारखंड में बादल नहीं, आफत बरसी, कहां क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Ranchi : राजधानी रांची में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को गहरी उथल-पुथल में डाल दिया। हरमू और स्वर्णरेखा नदियां उफान पर आ गई, किनारे बसे घरों में पानी घुस गया। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया, तमाम स्कूल कल भी बंद रहेंगे। नदी किनारे के इलाकों में बसे लोगों की चेतावनी दी गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क बनी जलमार्ग, ट्रैक्टर पलटा, जाम से जूझे यात्री। वहीं, लातेहार में पुलिया टूटी तो उम्मीद भी बह गई। गारू-महुआडांड़ मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का एप्रोच पथ बारिश में ढह गया। यात्री वाहनों का परिचालन ठप, लोग मजबूर होकर नेतरहाट होकर 50 किमी लंबा सफर तय कर रहे लोग। जंगलों और पहाड़ियों के बीच, कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। धनबाद के बरमसिया ओवरब्रिज की दीवार ढही, रेलवे और सड़क दोनों पर खतरे की छाया मंडरा रही। हावड़ा-धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित बरमसिया ओवरब्रिज की बुनियाद की दीवार बारिश में ढह गई। मिट्टी और कंक्रीट ट्रैक पर जमा, ट्रेनों पर संकट की तलवार, हालांकि रेलवे कहता है, “ऑल इज वेल”। सड़क यातायात भी प्रभावित, लोगों में डर और असुविधा का माहौल है। खूंटी के पेलोल नदी पर बना पुल टूट गया, जिससे खूंटी और सिमडेगा का संपर्क टूट गया। ट्रक पुल में फंसा, वाहनों की लंबी कतारें, आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया, वैकल्पिक रास्तों की तलाश शुरू। एसडीओ और विधायक बोले, भारी बारिश, अवैध खनन और कमजोर नींव जिम्मेदार है। करकरी नदी के निर्माणाधीन पुल में कई मजदूर फंस गये, तेज बहाव ने जान संकट में डाल दी। NDRF और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने रातभर की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला। हजारीबाग में बंद नालियां और बहती हुई गंदगी ने नगर निगम की पोल खोल दी। मानसून की पहली दस्तक ने शहर को डुबो दिया, सड़कें गड्ढों में बदलीं। चंद्ररु धाम सूर्य मंदिर जल में डूबा, अतिक्रमण और अव्यवस्था का प्रतीक बना। नदियों का पानी सड़कों पर बहा, लोगों ने जान जोखिम में डालकर किया आवागमन।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...