Kohramlive : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बड़ा बस हादसा हो गया। बस में सवार 43 स्कूली बच्चों में 6 की जान चली गई, वहीं करीब 16 जख्मी है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उस राह से गुजरते सैकड़ों लोग घायल बच्चों की मदद में जुट गये। जख्मी बच्चों को जल्दी-जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया। इस लोमहर्षक हादसे के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, PM नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताते हुये कहा कि बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है। यह हादसा तब हुआ जब बस ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। बस एक पेड़ से टकराते हुये पलट गई। पुलिस ने बस ड्राइवर को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2024
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 11, 2024
इसे भी पढ़ें :MI और RCB बराबरी पर, आज कौन निकलेगा आगे… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी दरबार में अद्भुत सा नजारा… देखें वीडियो









