Ranchi : रांची-टाटा रोड पर भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ने 2 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से ट्रेलर ने दोनों बाइकों को जबरदस्त टक्कर मारी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गये। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तमाड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बाइक नबरों से पहचान की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग दिउड़ी मंदिर घूमने के बाद फॉल घूमने जा रहे थे। तभी NH 33 के रांची-टाटा रोड पर पोड़ाडीह गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
इधर रजरप्पा जा रही एक एक्सयूवी गहरे गड्ढे में गिर गई। इसमें सवार 9 लोग लहूलुहान हो गये। यह हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के जानियामारा जंगल के पास हुआ। खबर है कि तीखे मोड़ की वजह से ड्राइवर ने अपना बैलेंस खो दिया।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो










