spot_img

सिविल कोर्ट में मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना सिविल कोर्ट में सोमवार सुबह एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गये संदेश में कोर्ट परिसर में RDX और IED लगाये जाने का दावा किया गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। धमकी मिलते ही पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। न्यायाधीशों, कर्मचारियों, वकीलों और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और कोर्ट के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिये गये। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ईमेल भेजने वाले ने खुद को अरुण कुमार बताते हुये एलटीटीई का सदस्य होने का दावा किया है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को संदिग्ध मान रही हैं। एहतियात के तौर पर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय को भी खाली कराया गया और वहां भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जो बाद में अफवाह साबित हुई थी। फिलहाल साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है। सुरक्षा जांच पूरी होने तक कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही प्रभावित रही और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...