भोरे-भोर गिरिडीह में मच गया तहलका, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : आज यानी रविवार को भोरे-भोर गिरिडीह में तहलका मच गया। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद इलाक़े में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त 36 साल के पिता सनाउल अंसारी, 12 साल की बेटी आफरीन परवीन, 8 साल की बेटी जैबा नाज और 6 साल के बेटे सफाउल अंसारी के रूप में हुई। अब तक के अनुसंधान में यह बातें सामने आयीं हैं कि सनाउल अंसारी ने पहले अपने तीनो बच्चों की हत्या की होगी। इसके बाद खुद भी फंदे से झूल गया होगा। हालाँकि उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अब तक नही हो पाया है, वैसे पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गिरिडीह के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव से सामने आई है। मृतक सनाउल अंसारी पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह रोज़े की सहरी के वक्त जब सनाउल के घर से कोई नही निकला तो आसपास के लोग उसे जगाने पहुंचे। तभी लोगों को घटना की जानकारी हुई। यह खबर पूरे इलाक़े में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ सनाउल के घर के बाहर जुट गई।

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...