जीवन में कुछ कमी सी है, किस्मत साथ नहीं, अपनाये ये फार्मूला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्या आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपके जीवन में कुछ कमी सी है?  किस्मत साथ नहीं दे रहा तो शायद आपको वास्तु शास्त्र के कुछ बेहद असरदार उपायों की जरूरत है। कहा जाता है कि अगर हम जीवन में आने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं और किस्मत को दोबारा हमारे साथ देखना चाहते हैं, तो हमें वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिये। यह छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में बहुत बड़े बदलाव ला सकते हैं। क्या आप तैयार हैं, अपनी किस्मत बदलने के लिये? जानें कैसे…

पूजा के समय बजायें घंटी 

वास्तु शास्त्र में पूजा के दौरान घंटी बजाना बेहद शुभ माना गया है। जब आप घर पर घंटी बजाते हैं, तो यह घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देती है और घर में एक सकारात्मक वातावरण बनता है। तो अगली बार जब आप पूजा करें, एक छोटी सी घंटी बजाना न भूलें।

कुबेर यंत्र का करें इस्तेमाल 

कुबेर यंत्र को अपने घर में रखना समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके घर में यह यंत्र है, तो माना जाता है कि पैसों की तंगी कभी नहीं आयेगी। इसे अपने घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें, ताकि धन का प्रवाह लगातार बना रहे।

झाड़ू के फायदे 

क्या आपको पता है कि झाड़ू भी वास्तु शास्त्र में एक अहम स्थान रखती है? साफ-सफाई से जुड़े इस साधारण उपाय को ध्यान से अपनायें। दक्षिण-पश्चिम दिशा में झाड़ू को छिपाकर रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। वहीं, यह ध्यान रखें कि झाड़ू कभी भी खड़ा न रखें, वरना यह अपशकुन माना जा सकता है।

लक्ष्मी पादुका रखें 

अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी का वास आपके घर में हो, तो घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी पादुका रखें। यह वास्तु शास्त्र में एक बहुत ही शुभ उपाय है और माना जाता है कि इससे पैसों का आना शुरू हो जाता है। वहीं, घर में समृद्धि का वास भी होता है।

नोटः यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है, Kohramlive.com किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...