रांचीः झारखंड में गर्मी से हाय-तौबा करने वालों के लिये सुकून देने वाली खबर यह है कि अगले पांच रोज तक आसमान में बादल छाये रहेंगे, वहीं कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। तेज धूप से मुक्ति मिलेगी। ठंडी हवायें चलेगी। तपती मिट्टी की खूशबू बेहद सुकून दे जायेगा।
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि 8 मई और 9 मई को झारखंड के कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की-फुल्की बारिश होगी। ठनका भी गिर सकता है। 9 मई और 10 मई को हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। वहीं 11 मई को बादल गरज के साथ ठनका गिरने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर स्थित है। वहीं नॉर्थ ओड़िशा से लेकर राजस्थान तक एक ट्रफ क्रिएट हुआ है, जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से क्रॉस कर रहा है। इसके साथ दक्षिणी झारखंड पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन मर्ज हो गया है। इसकी वजह से अगले पांच दिनों तक झारखंड के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा, हल्की-फुल्की बारिश, ठनका, बर्फबारी और बादल गरज सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…












