Gwalior: उम्र की सीमा ना हो,67 और 28 का प्यार.. अगर जिंदगी खुदा की रहमत है तो जीना इस कदर दुश्वार क्यों। चलो,आज उसे भी सूली पर चढ़ा दे, बेवा और बेसहारा है तो उसे प्यार क्यों। 67 साल की बेवा रामकली जमाने से इस कदर डर गई कि अपना घर बार छोड़ कहीं और चली गई। रामकली को अपने से आधे से भी कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया। वह 28 साल के भोलू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। इसके लिए उसने बकायदा 23 मार्च को ग्वालियर कोर्ट में अर्जी दी है। रामकली ने अपने वकील को बताया कि उसके पति जीवनलाल का करीब 10 साल पहले निधन हो गया। वह बिल्कुल बेसहारा हो गई। रामकली ने जब अपनी चाहत और इच्छा का इजहार किया तो वकील भी दंग रह गए। दोनों की उम्र में बहुत फर्क पाया। तब रामकली का कहना था कि उसका मकसद सिर्फ एक सहारा हासिल करना है। वह शादी कर बच्चा पैदा करना नहीं चाहती। इनके प्यार को देख इस बात में दम लगता है, कि प्यार किया नहीं जाता हो जाता है। दोनों मध्य प्रदेश के कैलारस मुरैना के रहने वाले हैं। पर उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं ज़माना बैरी ना हो जाए। इन दोनों की प्रेम कहानी पूरे गांव में फैल गई। जितनी जुबां उतनी तरह की चर्चा होने लगी। ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि उम्र मां-बेटे जैसी,पर रिश्ता पति-पत्नी जैसा है। ज़माना उनके रिश्ते को कबूल करेगा या नहीं यह वक्त ही बताएगा।
इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्लायर…
इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…








