Kohramlive : कावेरी नदी के जल स्तर में कमी आने के चलते बेंगलुरु में पानी की घोर दिक्कत हो गई है। हालत यह है कि पीने के पानी का टैंकर 1000 से लेकर 2,000 रुपये तक बिक रहा है। इस साल बेंगलुरु में बारिश भी कम हुई। नतीजा कावेरी नदी का जलस्तर घटा। पानी की दिक्कत को देखते हुये गाड़ी धोने और स्विमिंग पूल एक्टिविटीज पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। वहीं कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा है कि ‘सभी बोरवेलों में से लगभग 3,000 सूख गये हैं।’ विजयनगर समेत शहर के कई स्कूल और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गये हैं। एक सप्ताह के लिए ऑनलाइन क्लासेज का आदेश दिया गया है।
इस बीच रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार बेंगलुरु में पानी बचाने को लेकर मुहिम तेज कर दी गई है। कुछ जगहों पर हाथ और मुंह धोने के लिए डिस्पोजेबल कटलरी और वेट वाइप्स का इस्तेमाल करने के बारे में कहा गया है। पानी के दुरुपयोग करने वालों पर नजर रखने के लिए गार्ड्स को तैनात किया गया है। वहीं पानी न बचाने वालो पर पैनल्टी लगाई जायेगी।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें
इसे भी पढ़ें :शार्दुल ने लगाया तूफानी शतक…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में कल इन जिलों में बारिश…












