Patna : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में NDA के दिग्गज नेताओं का जुटान शुरू हो गया है। सीट बंटवारे को लेकर सिर फुटौव्वल जारी है। NDA लोकसभा चुनाव के साथ आगे के लिये भी माथापच्ची कर रही है, मतलब जिन्हें अभी मौका नहीं मिलेगा, उन्हें कब क्या मिलेगा, इसपर डील चल रही है। पूर्व CM जीतन राम मांझी के लिये किसी राजभवन की तैयारी का ऑफर भी चर्चा में है। लोजपा और रालोमो को भी अच्छा भविष्य दिखाया जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बहुत जल्द बिहार लोकसभा चुनाव में NDA अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगा।
मौजूदा हालत पर डील को समझें
लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीटें अभी NDA के पास हैं। इसमें 17 सीटें भाजपा, 16 जदयू और छह लोजपा के पास है। मौजूदा घटक दलों में हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा- सेक्युलर (हम-से) के पास कोई सांसद नहीं है। इधर, बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से NDA के घटक दलों के बीच भी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है। उसके पास 78 विधायक हैं। वहीं, जदयू के पास 45 विधायक हैं। 4 विधायक हम-से, यानी जीतन राम मांझी की पार्टी से हैं। एक विधायक निर्दलीय हैं। मतलब, NDA के पास 128 संख्या है। लोजपा के छह सांसद हैं, लेकिन अब यह दो टुकड़ों में है। दोनों टुकड़ों की अपनी-अपनी कहानियां हैं। वहीं, बगैर सांसद वाले जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी उम्मीद लगाये बैठे हैं। भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। खबर है कि जदयू 16 से नीचे मान भी नहीं रहा। 40 सीटों में से जीते 39 पुराने फॉर्मूले पर रहे तो भी एक ही सीट बचेगी। इसलिए बंटवारे के नाम पर सिर फुटौव्वल होने लगी है।
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें






