Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार दोपहर मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 23 और 24 जुलाई को झारखंड के दक्षिणी और मध्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जोरदार बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद में भी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज हवाओं और वज्रपात से भी सतर्क रहें
19 से 22 जुलाई के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है।












