Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बाबूलाल ने लिखा है कि ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में “सहायक” होंगे, न कि अपनी नौकरियों में।
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झारखंड से झामुमो-कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। बाबूलाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना भी की है।
इसे भी पढ़ें :T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ये होंगे कप्तान…
इसे भी पढ़ें :बिहार की युवती का अधजला श*व दुमका में… जानें मामला
इसे भी पढ़ें :डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें :जाह्नवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, एडमिट…
इसे भी पढ़ें :रांची में इन पांच राशन डीलरो को शोकॉज… जानें
इसे भी पढ़ें :बेपटरी हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कितना हुआ नुकसान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों का तांडव, एक की ली जान…
इसे भी पढ़ें :दुकानों, होटल, ढाबों पर मालिक का नाम स्पष्ट रूप से लिखे : DIG
इसे भी पढ़ें : कोसी नदी में पलटी नाव, परिजनों में मची चीख-पुकार







