spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रात के सन्नाटे में हुई चोरी, फिर ये बच न सके…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रात की खामोशी में अनगड़ा के सिरका गांव से उड़ाये गये ट्रैक्टर को पुलिस ने खोज निकाला। जैसे ही पुलिस रिकॉर्ड में ये चोरी दस्तक दी, अनगड़ा थाना की टीम हरकत में आ गई। बीते 25 सितंबर की रात हुई इस चोरी ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया था, लेकिन पुलिस ने सटीक रणनीति और तेज एक्शन से इस रहस्य को सुलझा दिया। रांची के रूरल SP प्रवीण पुष्कर और सिल्ली DSP अनुज उरांव के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने हजारीबाग के ईचाक और कोर्रा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार अंतरजिला वाहन चोरों को धर दबोचा। इनके नाम दिगम्बर कुमार, बमबम कुमार सिंह उर्फ सौरभ, शंकर कुमार और विशाल राज बताये गये। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर टीम ने न सिर्फ सिरका गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया, बल्कि महुआटांड़ क्षेत्र से चोरी हुआ एक और ट्रैक्टर भी खोज निकाला। वहीं, अपराध में उपयोग की गई सफेद स्कॉर्पियो (JH-02BR-1904) को भी जब्त कर लिया गया। छापामारी टीम में सिल्ली DSP अनुज उरांव, इंस्पेक्टर हंसे उरांव, अनगड़ा के थानेदार गौतम कुमार रजवार, SI अनिल कुमार मेहता, उत्तम कुमार पासवान और सिपाही संजय कुमार व कलिंदर नायक शामिल थे।

इसे भी पढ़े : महज चार फीट रास्ते के लिए क’टवा डाला जिंदा इंसान

इसे भी पढ़े : CM योगी बोले, महागठबंधन में ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ नाम के तीन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...