UP : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में हैरत में डालने वाली घटना प्रकाश में आई है। वहां एक युवक महिला के वेश में एक घर में घुस गया। युवक ने महिलाओं की तरह साजो-सिंगार किया था। उसने लहंगा पहनकर नकली बाल लगाए थे। घर में मौजूद महिलाओं के बीच बैठे युवक पर जब घर वालों को संदेह हुआ, तो उसे पकड़ लिया गया, लेकिन पुलिस को सूचना देने के पहले ही वह लोगों को चकमा देकर बाइक सवारों के साथ भाग निकला।

इसे भी पढ़ें : बच्चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…
किसी ने सिर पर हाथ रखा और बाहर आ गए सिर के बाल
दरअसल कस्बे के एक घर में कुछ दिन पहले वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। उस घर में कई महिलाएं मौजूद थीं। उन्हीं महिलाओं के बीच में जाकर यह युवक वेश बदल कर बैठ गया। जब घर के लोगों को यह महिला पहचान में नहीं आई, तब लोगों को शक हुआ। किसी ने पीछे से उसके सिर पर हाथ रखा तो उसके नकली बाल निकल के बाहर आ गए। इसके बाद करीब आधे घंटा तक हंगामा होता रहा।

इसे भी पढ़ें :टीवी Actress #NishaRawal की बातों में है दम, देखिए कैसे… (Video)
नहीं पता चल सका इस रूप में युवक के आने का मकसद
पकड़े जाने के बाद भी युवक महिलाओं की आवाज निकाल कर लोगों को भ्रमित करने का असफल प्रयास करता रहा। स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और दौड़ कर वह बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। एक युवक का इस तरह से महिला के वेश में घर में घुसना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि युवक का ऐसे वेश बदलकर आने का क्या मकसद था।

इसे भी पढ़ें :Bhojpuri Song Double Choti : रिलीज होते ही छाया खेसारी लाल का भोजपुरी गाना ‘डबल चोटी’






