CHAIBASA : चाईबासा में मनोहरपुर व घाघरा स्टेशन के बीच रेलवे थर्ड लाइन पर पुल से गिरकर बंधना कुजूर (35) की जान चली गईं। वह नंदपुर गांव के दाऊद टोला का रहनेवाला था। बंधना ट्रैक पार कर मशरूम चुनने जा रहा था। इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई। युवक हड़बड़ी में 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :बिहार-झारखंड का कुख्यात नक्सली धराया
घायल होने के बाद पहुंचाया गया सीएचसी
मृतक की बहन एलिस बेक ने बताया कि बंधना पुल से नीचे कूदने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। वह देर तक मौके पर तड़पता रहा। इसकी सूचना एक घंटे बाद परिजनों को मिली। परिजनों ने उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।








