जमशेदपुर : सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक को सिर पर गंभीर चोट आ गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यह घटना मानगो चौक के पास हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को MGM पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उलीडीह थाना अंतर्गत रामकृष्ण कॉलोनी निवासी मनोज तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी MGM अस्पताल पहुंचे।
Read More :कल Launch होगा ISRO का PSLV-C51 मिशन, जानें खासियत
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली






