Kohramlive : उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर एक महिला इस कदर सो रही थी कि उसे इतना भी होश नहीं रहा है कि उसके 7 माह के बच्चे को कोई उठाकर ले भागा। जंक्शन पर बच्चा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो पूरा मामला सामने आया। अब रेलवे स्टेशन से चोरी हुए सात माह के बच्चे के मामले में जीआरपी की टीमें जुट गई हैं। आस-पास के जनपदों में टीमें दबिश दे रही हैं।
मथुरा जंक्शन से सात माह का बच्चा चोरी करता व्यक्ति, जीआरपी को इसकी तलाश है।@mathurapolice @JagranNews pic.twitter.com/TMuIHMwgfa
— Abhishek Saxena (@abhis303) August 25, 2022
जीआरपी ने संदिग्ध की पहचान के लिए जारी किया फोटो
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बच्चे को चारी करने की घटना के बाद जीआरपी ने संदिग्ध की पहचान के लिए उसका फोटो जारी किया है। प्लेटफार्म संख्या 8-9 से चोरी हुए सात माह के बच्चे की तलाश में जीआरपी की टीमें जुट गई हैं। जीआरपी की दो टीमें हाथरस और अलीगढ़ में बच्चा चोरी करने वाले की तलाश में दबिश दे रही हैं।
इस तरह भागा चोर
चोर बच्चे को लेकर थर्ड एंट्री के रास्ते धौली प्याऊ की ओर जाता दिखाई दे रहा है। धौली प्याऊ क्षेत्र में होटलों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में वह बच्चे के साथ एक आटो में सवार होकर मुर्गाफाटक की ओर जाता दिख रहा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे को चोरी करने वाला हाथरस या अलीगढ़ के लिए गया होगा। जीआरपी प्रभारी निरक्षक सुशील कुमार ने बताया कि बच्चे को चोरी करके ले जाने वाले संदिग्ध का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी कर दिया गया है। बच्चे की तलाश के लिए सिविल पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खोल दी आंखें… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ










