कोहराम लाइव डेस्क : एक महिला की अनोखी प्रेग्नेंसी चर्चा में है। 33 साल की एक महिला ने ई-बेबी को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। उसका एक 5 साल का बच्चा भी है। महिला दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती थी, मगर इस दौरान फिजिकल रिलेशनशिप भी नहीं चाहती थी। मगर बिना फिजिकल रिलेशनशिप के ये कैसे होता। महिला के एक दोस्त ने एक ऐप के बारे में उसे बताया, जो टिंडर की तरह काम करता है। महिला ने ऑनलाइन सर्च करना शुरू किया। बेबी ऐप के जरिए स्पर्म और इनसेमिनेशन किट (Insemination kit) ऑर्डर किया। महिला ने जिस व्यक्ति से स्पर्म खरीदा, वो खुद इसे देने उसके घर आया था। महिला ने फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और यूट्यूब पर इसके इस्तेमाल का तरीका सीखा। पहली कोशिश में ही महिला प्रेग्नेंट हो गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला अपनी इस बच्ची को एक ‘चमत्कार’ मानती है और इसे ‘रियल ऑनलाइन बेबी’ बुलाती है। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम इडेन रखा है। मामला इंग्लैंड का है। महिला का नाम स्टेफनी टेलर है।
इसे भी पढ़ें : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो












