spot_img
spot_img

गुजरात की सियासत में बदली पूरी तस्वीर, किन्हें-किन्हें मिला मौका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात की सियासत में ऐसा फेरबदल हुआ, जिसकी गूंज गांव-गांव तक सुनाई दी। CM भूपेंद्र पटेल ने मंत्रिपरिषद में 19 नये चेहरों को जगह देकर सियासी पटल पर नई पटकथा लिखी है। पिछली टीम के छह सदस्य बरकरार हैं और अब मंत्रिपरिषद में कुल 26 सदस्य हैं। पहले के 17 की तुलना में कहीं अधिक दमदार। जातीय समीकरण पर बारीक नजर रखी गई, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के विधायकों को भरपूर मौका मिला। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की रीवाबा जडेजा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कभी गृह राज्य मंत्री रहे हर्ष संघवी को डिप्टी CM बनाया गया है। दिवंगत विजय रूपाणी सरकार के बाद पहली बार यह कुर्सी दोबारा सजी है। गुजरात सरकार के 16 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दिया था, लेकिन 6 चेहरों को मुख्यमंत्री ने बरकरार रखा, ताकि पुराने अनुभव और नये जोश में संतुलन बना रहे। नये मंत्रिपरिषद में 8 मंत्री पिछड़ा वर्ग से, 3 अनुसूचित जाति से और 4 अनुसूचित जनजाति से हैं। पटेल समाज का भी प्रतिनिधित्व खुद CM समेत कुल 8 मंत्री कर रहे हैं। जीतू वघानी, अर्जुन मोढवाडिया, मनीषा वाकिल सहित 19 नये मंत्री बने। 9 कैबिनेट स्तर के, 3 स्वतंत्र प्रभार वाले और 13 राज्य मंत्री एक संतुलित टीम की झलक है। 3 महिलाओं को मंत्री बनाकर महिला शक्ति को नई उड़ान मिली। बलवंतसिंह राजपूत, राघवजी पटेल, भानुबेन बाबरिया जैसे वरिष्ठ मंत्रियों को हटाया गया। बदलाव में सौराष्ट्र-कच्छ सबसे आगे रहा, यहां से 9 मंत्रियों की ताजपोशी की गई। मध्य गुजरात से 6, उत्तर से 5, दक्षिण से 4 और अहमदाबाद से 1 मंत्री बने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...