spot_img
spot_img
spot_img

सात फेरे के पांच घंटे के बाद ही दुल्‍हन की मौत, पति ने किया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BIHAR : ब‍िहार के मुंगेर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। अभी शादी के महज पांच घंटे हुए थे कि दुल्हन ने दम तोड़ द‍िया। सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद दुल्हन की तबीयत ब‍िगड़ गई। न‍िजी हॉस्प‍िटल में उसकी मौत हो गई। बाद में पत‍ि ने मुखाग्नि दी।

इसे भी पढ़ें : यहां वेश्यालय को ही बना दिया कोविड सेंटर, कॉलगर्ल कर रहीं कोरोना जांच

सिंदूरदान के बाद बिगड़ी तबीयत

घटना तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव की है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बीती 8 मई को अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव में रंजन यादव उर्फ रंजय के घर बेटी निशा कुमारी की शादी को लेकर परिवार के लोग काफी खुश और उत्साहित थे। हवेली खड़गपुर प्रखंड के महकोला गांव से सुरेश यादव के पुत्र रवीश की बारात पहुंची और शादी की रस्म पूरी की गई। मृतक की मां रीता देवी ने रोते हुए बताया कि शादी के सात फेरे लेने और सिंदूरदान के बाद ही दुल्हन निशा की तबीयत बिगड़ गई।



हमलोग आनन-फानन में बेटी को लेकर भागलपुर गए। भागलपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत दुल्हन निशा ने शादी के महज पांच घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। जीवन संगिनी बनकर पति के साथ जिंदगी बिताने के लिए शादी के सात फेरे लेने वाली सुहागिन दुल्हन की महज पांच घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर निशा के मायके से विदाई भी नहीं हो पाई थी और ससुराल पहुंचने के पूर्व दुनिया से विदा लेने की इस विचलित करने वाली खबर से सभी दुखी हैं।

इसे भी पढ़ें :कोरोना प्रोटोकॉल तोड़कर कर रहे थे शादी, बुरे फंसे दूल्‍हे के पिता और ससुर

दुल्हन निशा के साथ जीवन बिताने के सात फेरे लेने वाले पति रवीश कुमार के सामने कैसी विडंबना थी कि अपने साथ अपनी पत्नी को विदा कर अपने घर की जगह उनके शव को सीधे श्मशान ले जाना पड़ा और चंद घंटे पहले ही पति-पत्नी का सामाजिक, पारिवारिक दायित्व ग्रहण करने वाले पति रवीश कुमार ने पत्नी निशा को मुखग्नि दी। सुल्तानगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें :#Maharashtra 15 दिन के लिए लॉक, बिना NEGATIVE रिपोर्ट के एंट्री बैन


spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...