spot_img
spot_img

सीमा पर थम गई बारात, दुल्हन बिन लौटी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रेत के समंदर से चली थी एक बारात, सपनों में सजी थी एक दुल्हन, लेकिन सीमा पर तने बंदूक के साये ने प्रेम की इस कथा को अधूरा छोड़ दिया। बाड़मेर के शैतानसिंह चार साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। दिल में अरमान था, हाथ में वीजा था, माथे पर पिता का आशीर्वाद था। बारात के साथ वह अटारी-वाघा सीमा तक पहुंचे भी, हर कदम पर बंधते सपनों की डोर के साथ। लेकिन तभी खबर आई, सीमा बंद है। पाकिस्तान की धरती पर दुल्हन के हाथों में मेहंदी सूखने लगी और भारत की सीमा पर दूल्हा अपने अरमानों का जनाजा उठाये वापस लौट आया। 22 अप्रैल को पहलगाम की खूनी दोपहर ने न सिर्फ देश को दहला दिया, बल्कि प्रेम की इस अनदेखी कहानी को भी वीरान कर दिया। सरकार ने सख्त आदेश दिये, वीजा रद्द, सीमा बंद। और शैतानसिंह को मजबूर होकर अपने गांव लौटना पड़ा, बिना दुल्हन, बिना बाजा, बिना बारात के शोर के… सिर्फ एक चुप्पी लिये। शैतानसिंह ने लौटते हुये कहा कि “ये मेरी हार नहीं है, ये देश की इज्जत का सवाल है। सरकार का फैसला सही है। आतंकवाद से लड़ना जरूरी है। मेरा सपना भले अधूरा रह गया, लेकिन मेरा देश पहले है।”

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...