spot_img

अगले 7 दिनों मौसम बरपायेगा कहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के कुछ हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम के बदले मिजाज़ से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तर में बिगड़ सकता है मौसम 

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर, और उत्तराखंड में 31 अगस्त व 1 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर, जबकि लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मूसलधार बारिश की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड, सड़क अवरोध और नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुये सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का दबाव

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 सितंबर के बीच गुजरात, विशेषकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले 7 दिनों के दौरान भारी बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत भी अलर्ट पर

बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार बारिश का दौर बने रहने की संभावना जताई गई है।

बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक अंक राशिफल (1 से 7 सितंबर 2025)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...