Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की सुबह राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ हो जायेगा। राहत की बात यह है कि पूरे दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर, उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के संकेत हैं। इसके एक्टिव होते ही मौसम में हलचल बढ़ सकती है और दो–तीन दिन बाद इसका असर झारखंड में भी दिख सकता है, जिससे बादल और हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं। 29–30 जनवरी को सुबह कोहरा, जबकि दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री बढ़ा। वहीं चाईबासा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान(अधिकतम/न्यूनतम) (°C)
रांची: 26.1 / 10
जमशेदपुर: 30 / 11.2
मेदिनीनगर: 29.4 / 8.7
बोकारो: 28.1 / 9.1
चाईबासा: 31.8 / 10.2
खूंटी: 27.2 / 6.4
हजारीबाग: 26.2 / 7.7
देवघर: 27 / 10.6








