Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बहेरा स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अमित कुमार दांगी ने कामयाबी की वो ऊंचाई छू ली है, जहां पहुंचना हर छात्र का सपना होता है। दैहर गांव के रहने वाले अमित ने 2017-18 में दसवीं पास की थी। साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने हजारीबाग के आनन्दा कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर उत्तराखंड से शारीरिक शिक्षा में चयन पाकर न केवल खुद को साबित किया, बल्कि देश का भी मान बढ़ाया। दिल्ली में एनसीसी का कोर्स करते हुये अमित को 2020 में लाल किला परेड में शामिल होने का मौका मिला और वहीं उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं बिहार के CM नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। हाल ही में अमित ने अपने ही स्कूल में 15 दिनों की इंटर्नशिप पूरी कर शिक्षकों का दिल जीत लिया। प्राचार्य रीना पाण्डेय ने उन्हें सम्मानित करते हुये कहा कि उनके माता-पिता को भी विद्यालय सम्मानित करेगा। आज अमित सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
गांववालों को नाज है अमित पर… जानें क्यों
Date:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…
Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...
झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…
Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...
भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...











