Hazaribagh(Krishna Paswan) : मौत की घाटी के नाम से मशहूर दनुआ घाटी में आज फिर भयानक हादसा हुआ। हजारीबाग के चौपारण में स्थित इस घाटी में 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची नैंसी की मौत की खबर है। वहीं कई लोग घायल हुये है। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल चतरा के तुलबुल से एक ऑटो में सवार होकर कुछ लोग एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने बिहार के शोभ जा रहे थे। तभी दनुआ घाटी में ऑटो को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो लगभग 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद एक के बाद एक करके कई गाड़ियां आपस टकरा गई। घटना में ऑटो सवार 1 बच्ची की मौत हो गई। वहीं कई महिलायें जख्मी हुई है। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस एक्सीडेंट के बाद पूरा रोड जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम रोड खाली कराने में जुटी रही।
घायलों में 50 साल की भाग्या देवी, 60 साल की गांगो यादव, 45 साल की रश्मि देवी, 50 साल का सहदेव यादव, देवंती देवी, 25 साल का दिनेश यादव, दिनेश्वरी देवी, 40 साल का अरुण यादव, युवराज कुमार, 6 साल का दिनेश यादव, सुंदरम यादव शामिल है। वहीं गंभीर रूप से घायल परि कुमारी, कृष्णा यादव, पम्मी कुमारी, सेवालकर, मनीता देवी, बालेश्वर प्रजापति, भारती देवी रघु सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :दर्दनाक मौ’त का शिकार हो गया एक किसान
इसे भी पढ़ें :आदमखोर का आतंक… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :भारत को 5वां मेडल, किसने दिलाया… जानें
इसे भी पढ़ें :निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख बदली… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो युवको को रास्ते में मिली लड़कियां, भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :BJP जॉइन करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोड़ा भी दिखे मंच पर, चौंका सकते हैं… देखें वीडियो