spot_img

बिगहा में श्रद्धा और समर्पण की अनूठी गूंज इस रोज से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : आस्था के महासंगम और सनातन परंपराओं के संवर्धन के लिये बिगहा स्थित हनुमंत मंदिर परिसर एक बार फिर पावन आयोजन का साक्षी बनेगा। भक्तों की भक्ति और श्रद्धालुजनों के संकल्प से ओतप्रोत छठा वार्षिक महोत्सव और पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन 8 मार्च से शुरू होगा। इसकी तैयारी को लेकर हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा एक अहम बैठक की गई। जिसमें आध्यात्मिक समर्पण के साथ आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव खास तौर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने विचार रखते हुये कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।

गौरतलब है कि विधायक मनोज कुमार यादव के विशेष प्रयासों से हनुमंत मंदिर परिसर में स्थित गढ़ काली मंदिर, शिव मंदिर, गढ़वाल मंदिर, हनुमान मंदिर और फलाहारी बाबा समाधि स्थल को पर्यटन विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से चिन्हित किया गया है। इस पहल के लिए हनुमान सेवा संस्थान के सदस्यों ने विधायक को धन्यवाद दिया। बैठक में महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे, वहीं, यज्ञ की भव्यता सुनिश्चित करने के लिये जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में मुखिया विनोद सिंह, पूर्व दरोगा लखन सिंह, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय चंद्रवंशी, मनीष सिंह, कुमार राहुल, प्रकाश साहू, सतीश सिंह, विनोद सिंह, आनंद चंद्रवंशी, खड़ेश्वरी बाबा, आचार्य बालमुकुंद पांडे, कामदेव प्रजापति समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...